छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे एक और नये न्यायाधीश…

रायपुर। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जज नियुक्त करने के लिए न्यायिक अधिकारी संजय कुमार जायसवाल के नाम की सिफारिश की है।

कॉलेजियम के प्रस्ताव में कहा गया है कि 2 सितम्बर, 2022 को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने अपने दो वरिष्ठतम सहयोगियों के परामर्श से न्यायिक अधिकारी संजय कुमार जायसवाल को उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी।

छत्तीसगढ़ के अलावे मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के लिए भी नए जजों की सिफारिश कोलेजियम ने की है।

कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए सात जिला जजों के नाम की सिफारिश की है।

इन जजों में रूपेश चंद्र वार्ष्णेय, अनुराधा शुक्ला, संजीव सुधाकर कलगांवकर, प्रेम नारायण सिंह, अचल कुमार पालीवाल, हृदयेश और अरविंद कुमार सिंह शामिल हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786