CRPF की महिला बाइकर्स पहुंची कांकेर , लोगों ने की फूलों की बारिश

कांकेर। दिल्ली के इंडिया गेट से 9 मार्च को बाइक से रवाना हुईं CRPF की 75 महिला कमांडोज़ ने गुरुवार को बस्तर संभाग में प्रवेश कर लिया। कांकेर जिले में पहुंचने पर इन महिला कमांडोज़ पर लोगों ने फूलों की बारिश कर भव्य स्वागत किया।

बस्तर का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले कांकेर जिले में 75 महिला कमांडो की बाइक का काफिला अब जगदलपुर की ओर रवाना हो गया है। महिला कमांडो की यह टीम 25 मार्च को जगदलपुर में CRPF के 84वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में आयोजित परेड में शामिल होगी, साथ ही कई करतब दिखाती हुई भी नजर आएगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे, जो शुक्रवार 24 मार्च को बस्तर पहुंच रहे हैं। उनके दौरे को देखते हुए यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

आजादी के 75वें महोत्सव में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 75 ‘महिला डेयरडेविल्स’ बाइक से 9 मार्च को दिल्ली के इंडिया गेट से जगदलपुर के लिए निकली हैं।​​​​​​​ 1,848 किलोमीटर की इस बाइक रैली ने 5 राज्यों को कवर किया है। सीआरपीएफ की वीमेन बाइकर्स रोजाना 300 किलोमीटर का सफर तय कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए महिला कमांडो की टीम धुर नक्सलगढ़ माने जाने वाले बस्तर पहुंच रही हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786