12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने कहा- परीक्षा के कारण तनाव में थी…

कोरबा। जिले में 12वीं की छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों द्वारा शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, दर्री थाना क्षेत्र के ग्राम कुमगरी का रहने वाला घासीराम मजदूर है। उसकी 4 बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी नीलिमा (19 वर्ष) विद्या गर्ल हायर सेकेंडरी स्कूल दर्री में 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। मार्च से उसकी 12वीं बोर्ड की परीक्षा चल रही थी, जिसके कारण वो तनाव में रहती थी। उसने 4 विषयों के एग्जाम दे दिए थे और 27 मार्च को आखिरी पेपर होना था। गुरुवार रात पूरा परिवार खाना खाकर सोने के लिए चला गया। शुक्रवार सुबह 7 बजे जब परिवार के लोग सोकर उठे, तो घर के बरामदे में म्यार पर फांसी पर लटकी नीलिमा की लाश मिली। ये देख परिवार के लोग शोर मचाने लगे। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने शव को तुरंत फांसी के फंदे से उतारा, लेकिन बेटी की मौत हो चुकी थी। तुरंत दर्री थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786