पसरा मातम : बारात में डीजे की धुन पर डांस करने के दौरान अचानक गिरा युवक, हुई मौत

जांजगीर-चांपा। बारात में डांस के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक डांस करते करते अचानक जमीन पर गिर गया, जिसे बेसुध हालात में अस्पताल लेजाया गया। डॉक्टरों ने युवक के मौत की पुष्टि की। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सक्ती जिले के रहने वाले देवलाल दुग्गा जांजगीर के रसेड़ा गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। यहां पर जर्वे गांव से बारात आई थी। बारात में डीजे की धुन पर देवलाल साहू भी डांस कर रहा थे। डांस करते हुए वे अचानक जमीन पर लुढ़क गए। आनन फानन में अकलतरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से शादी के घर में मातम पसर गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अकलतरा पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत कैसे हुई इसका पता अभी नहीं चल पाया है। हर्ट अटैक का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786