CRIME : युवक की चाकू मारकर हत्या, दो दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था आरोपी

रायपुर। राजधानी के मोवा इलाके में होली के दिन एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक और आरोपी दोनों नशे में थे। किसी बात लेकर उनमें विवाद बढ़ा तो आरोपी ने चाकू निकालकर पप्पू सेन की छाती पर वार कर दिया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी हेमंत साहू (19) दो दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। पहले भी आरोपी चोरी के केस में सजा काट चुका है। निगरानी बदमाशों की सूची में होने के कारण होली से ठीक पहले 6 मार्च 2023 को उसे पुलिस ने पकड़ कर जेल भेजा दिया था। आरोपी जमानत में छूट कर बाहर आ गया था। होली के दिन हेमंत साहू और मृतक पप्पू के बीच बहस हो गई। बहस ज्यादा बढ़ जाने के बाद उसने पप्पू पर हमला कर दिया।

घटना के बाद मोहल्ले वालों ने पंडरी पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से ही कई अपराधों में बाल सुधार गृह में रह चुका है। 2 दिन पहले भी उसे पकड़ कर जेल भेजा गया था। लेकिन वह जमानत में छूट गया था। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786