हरियाणा में BJP-JJP को हुड्‌डा ने दिया झटका:EX-MLA, पूर्व मंत्री के बेटे समेत कई नेता कांग्रेस में शामिल कराए

हरियाणा में BJP और JJP के कई नेताओं ने पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा। शामिल होने वाले नेताओं में पूर्व विधायक और भिवानी से JJP प्रत्याशी रहे शिव शंकर भारद्वाज, जींद से पूर्व मंत्री स्व. मांगे राम गुप्ता के पुत्र और JJP प्रत्याशी रहे महावीर गुप्ता, BJP किसान सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश राणा, महाराज सुखबीर दास, नवीन सांगवान, कपिल शर्मा और राजेंद्र शर्मा के साथ कई नेताओं ने कांग्रेस जॉइन की।

गन्ने के रेट नाममात्र बढ़ाए : हुड्‌डा
पूर्व सीएम हुड्‌डा ने बताया कि हरियाणा कांग्रेस की बैठक में गन्ना किसानों के समर्थन और सरकार द्वारा रेट में नाममात्र बढ़ोतरी के विरोध में एक निंदा प्रस्ताव पास किया गया। किसान 450 रुपए प्रति क्विंटल रेट की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग पूरी तरह जायज है। सरकार को कम से कम 400 रुपए रेट तो बिना देरी के कर देना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान गन्ने के रेट में 165% की बढ़ोतरी हुई थी। BJP ने सवा 8 साल दौरान सिर्फ 20% की बढ़ोतरी की है। यह किसानों के साथ भद्दा मजाक है।

दूसरे दलों से आए नेताओं को कांग्रेस में शामिल कराते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा।
दूसरे दलों से आए नेताओं को कांग्रेस में शामिल कराते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा।

कांग्रेस को मजबूती मिली : उदभान
हरियाणा कांग्रेस प्रधान उदयभान ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रदेश में कांग्रेस को जबरदस्त मजबूती मिली है। इसके ठीक बाद शुरू हो रहा ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान 2024 में कांग्रेस की जीत का रास्ता प्रशस्त करेगा। क्योंकि केंद्र की भाजपा और हरियाणा की गठबंधन सरकार ने हर वर्ग के साथ विश्वासघात किया है। 26 तारीख से पूरे देश में विधिवत तौर पर अभियान की शुरुआत होगी।

31 को ब्लॉक स्तरीय मीटिंग
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हरियाणा में भी 31 तारीख तक सभी ब्लॉक में मीटिंग हो जाएंगी। यह कार्यक्रम 2 महीने तक चलेगा और इस दौरान कांग्रेस जनता को सरकार की नाकामियों के बारे में बताएगी। साथ ही कांग्रेस द्वारा सरकार के खिलाफ तैयार की गई चार्जशीट जनता तक पहुंचाई जाएगी। क्योंकि बीजेपी सरकार ने सत्ता में आने से पहले जो वादे किए थे, सत्ता में आने के बाद ठीक उसके विपरीत काम किए हैं। इस सरकार की अब तक यही नीति रही है- कुछ का साथ, खुद का विकास और सबके साथ विश्वासघात।

कांग्रेस के बड़े चेहरे रहे नदारद
भारत जोड़ो यात्रा के बाद चंडीगढ़ में होने वाली इस बड़ी बैठक से कांग्रेस के बड़े चेहरे नदारद रहेंगे। इनमें राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा, विधायक किरण चौधरी शामिल हैं। हालांकि पार्टी के स्तर पर इनके बैठक में नहीं आने के कारण बताए जा रहे हैं। पैर में चोट के कारण किरण चौधरी नहीं आ पा रही हैं। रणदीप सुरजेवाला कर्नाटक कार्यक्रम में व्यस्त व्यस्त बताए जा रहे हैं। सैलजा छत्तीसगढ़ के कार्यक्रमों में व्यस्त बताई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786